दबंगो ने दिनदहाड़े की फायरिंग

0
120

फर्रुखाबाद: शहर कोतवाली क्षेत्र के खतराना में रविवार दोपहर दिनदहाडे फायरिंग की गयी| दबंगो ने पथराव भी किया | लेकिन पुलिस के पंहुचने से पहले ही आरोपी फरार हो गये|

[adrotate banner="3"]

मोहल्ले के जयनारायण मिश्रा ने पुलिस को दी गयी तहरीर ने कहा है कि वह अपने भाई राजनारायण के साथ धुमना सब्जी मंडी से गुजर कर अपने घर जा रहे थे| जैसे ही दोनों दरबारी लाल दुबे के मकान के निकट पंहुचे| तभी दरबारी लाल अपने पुत्र अंकित, सोनू, मोनूव ब्रजेश आदि ने गाली-गलौज कर दिया| जब विरोध किया तो उन्होंने पथराव भी शुरू कर दिया| दबंगो ने जानलेवा फायर भी किये| जिससे भगदड़ मच गयी|

घटना की सूचना मिलने पर घुमना चौकी इंचार्ज रामप्रकाश मौके पर पंहुचे और जाँच पड़ताल की| चौकी इंचार्ज ने बताया कि जांच की जा रही है| जाँच के बाद कार्यवाही की जायेगी|

[adrotate banner="2"]