दबंगों ने महिला के घर पर किया जबरिया कब्जा

0
92

FARRUKHABAD : थाना शमसाबाद क्षेत्र के ग्राम बरई निवासी गंगादेवी पत्नी सूरजपाल ने अपने मकान पर जबरिया कब्जा करने से रोकने ganga deviव उसमें रखे घरेलू सामान की लूटपाट करने के सम्बंध में जिलाधिकारी शिकायत कर कार्यवाही की मांग की है।

[adrotate banner="3"]

गंगादेवी पत्नी सूरजपाल ने बताया है कि ग्राम बरई में उसका मकान है। उसने 28 मई को विक्रयपत्र पंजीकरण कराया था। इसकी जानकारी गांव के ही रतीराम पुत्र जानकी को हुई तो रतीराम, उनके पुत्र दृगपाल, राजेश, सन्तराम, पिन्टू आदि असलहे तमंचे लेकर घर में घुस आये। जिन्होंने ताबड़तोड़ फायर कर गाली गलौज करते हुए प्रार्थी के घर के अन्दर रखे घरेलू सामान लूट ले गये।

[bannergarden id=”8″]

घटना की सूचना सुबह जब थाना पुलिस को दी तो कोई भी कार्यवाही नहीं की गयी। गंगादेवी ने जिलाधिकारी से गुहार लगायी कि मकान पर किये जा रहे जबरिया कब्जे को रोक कर उसके लूटे गये सामान को वापस कराकर कानूनी कार्यवाही की जाये।

[bannergarden id=”11″]

[adrotate banner="2"]