दबंगई को लेकर लेखपाल को पीटा, रिपोर्ट दर्ज

0
107

lekhpalFARRUKHABAD : शहर कोतवाली क्षेत्र के आवास विकास स्थित लोहिया अस्पताल के सामने कुछ दबंग लोगों ने लेखपाल को महज इस बात को लेकर पीट दिया कि वह अपने साथियों के साथ खड़ा था। जिस पर दबंगों ने नाराजगी जतायी तो मामला बिगड़ गया और लेखपाल की जमकर पिटायी कर दी।

[adrotate banner="3"]

[bannergarden id=”11″]

बढ़पुर स्थित विकास नगर निवासी विमल कुमार जाटव पुत्र आनंद कुमार जाटव अपने साथियों के साथ आवास विकास स्थित एक मेडिकल स्टोर के सामने खड़ा था। जिस बात का विरोध जब मेडिकल संचालक के पुत्रों ने किया तो विवाद की स्थिति बन गयी। आरोप है कि गुस्साये मेडिकल संचालक के पुत्र इन्द्रजीत उर्फ तोता व अमरजीत कटियार ने विमल कुमार की जमकर धुनाई कर दी। मामले की सूचना पुलिस को दी गयी तो शहर कोतवाल घटना स्थल पर पहुंचे और जांच पड़ताल की। पीड़ित ने शहर कोतवाली में घटना के सम्बंध में तहरीर दी। विमल की तैनाती अमृतपुर तहसील क्षेत्र के कुसमापुर गांव में बतायी गयी है। तहसील दिवस से वापस आने के दौरान वह लोहिया गेट के सामने खड़ा हुआ था।

[bannergarden id=”8″]
इस सम्बंध में शहर कोतवाल रूम सिंह यादव ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर मामले के सम्बंध में आरोपियों सहित अन्य कई लोगों के खिलाफ एनसीआर दर्ज की जा रही है।

[adrotate banner="2"]