दबंगई: आवास विकास में सरेशाम फायरिंग से दहशत

0
96

फर्रुखबाद: शहर के सबसे पाश इलाके आवास विकास कालोनी में गुरुवार को सरेशाम दबंगई में की गयी फारयरिंग से दहशत फैल गयी। फायरिंग के बाद अधिकांश लोग अपने घरों में दुबक गये। बाद पुलिस के पहुंचने के बाद लोगों ने निकल कर पुलिस को घटना के विषय में जानकारी दी।

[adrotate banner="3"]

आवास कालोनी के 6B इलाके में सपा नेता चुन्नू यादव के भाई रमेश यादव का मकान है। गुरुवार शाम कुछ लोगों ने उनके घर के सामने अचानक फायरिंग शुरू कर दी। फायारिंग की आवाजसुनकर पड़ोस की दुकान पर खड़े लोगों में भगदड़ मच गयी, व लोग घरों में घुस गये। रमेश यादव की ओर से पुलिस को दी गयी तहरीर के अनुसार सांयकाल एक हरे रंग की सफारी में आये नामजद लोगों ने तमंचों से लगभग आधा दर्जन फायर किये व निकलते चले गये। जानकारी के अनुसार तहरीर में बल्लू ठाकुर व उनके पुत्र हनी-मनी के को नामजद किया गया है।

सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार मामला भोलेपुर निवासी एक छात्रा के दो प्रेमियों के बीच दबंगई का है। इससे पूर्व भी इसी मामले में दोनों गुटों में विवाद हो चुका है।

[adrotate banner="2"]