दक्षिण एशिया देशों का सांप देखकर गांव में मचा हड़कंप

0
135

फर्रुखाबाद:(राजेपुर संवाददाता) रविवार को एक विचित्र सांप निकलनें से हड़कंप मच गया| मामले की सूचना पर वन विभाग और पुलिस की टीम पंहुची| लेकिन सांप पकड़ने में कामयाबी नही मिली| गाँव में दिखा सांप दक्षिण एशिया देशों में अधिक मात्रा में पाया जाता है और भारत का सबसे जहरीला सांप है|
थाना क्षेत्र के ग्राम बक्सपुर डबरी मार्ग सड़क के किनारे एक ग्रामीण नें कूड़े में एक सांप को देखा| सर्प देखकर उसने ग्रामीणों को सूचना दी| जिसके बाद ग्रामीणों की भीड़ मौके पर एकत्रित हो गयी | जिसके बाद वन विभाग के क्षेत्राधिकारी उदय प्रताप सिंह के साथ थाना पुलिस मौके पर आ गयी| ग्रामीणों  की मदद से कूड़े आदि को हटवाया गया| लेकिन काफी देर की मेहनत के बाद भी वन विभाग की टीम के हाथ विचित्र सांप नही लगा|
सर्प मिलने की जगह पर ही कुछ अंडे भी मिले| जिसे ग्रामीणों नें सांप के ही अंडे बताये| लेकिन वन विभाग की टीम नें ग्रामीणों के दावे को खारिज कर दिया| सूचना के लगभग 3 घंटे के बाद वन विभाग की टीम के पंहुचने से ग्रामीण में रोष नजर आया| दरअसल ग्रामीणों नें जिस सर्प को देखा उसकी पहचान वन विभाग की टीम नें रसेल वाइपर (दबौया सांप) के रूप में विभाग ने की। यह सांप दक्षिण एशिया देशों में अधिक मात्रा में पाया जाता है| वहीं भारत के सबसे जहरीले सांपो में रसेल वाइपर की गणना की जाती है|
वन क्षेत्राधिकारी उदय प्रताप सिंह नें बताया कि ग्रामीणों द्वारा वीडियो दिखाया गया है जो कि रसेल वाइपर सर्प है जो कि अपने यहां नहीं पाया जाता है| उसे पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है| टीम को सांप देखने को नही मिला| वीडियो के आधार पर उसकी तलाश की जा रही है|

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]