थाल सजाओ मेहदी लगाओ से युवा महोत्सव शुरू, कैट वाक से होगा समापन

0
143

फर्रूखाबाद: पूजा की थाल सजाओ से शुरू हुआ “फर्रुखाबाद युवा महोत्सव कार्यक्रम” कैट वाक से परवान चढ़ेगा| महोत्सव के पहले दिन छात्राओं ने थाल सजाने एवं मेंहदी लगाने में हुनर दिखाये। मेंहदी लगाओं प्रतियोगिता में ब्राइड़ल, मारबाड़ी आदि तरीके की मेहदी लगाई गई। जिसमें शिवा गंगवार, वर्षा शर्मा, गौरी सक्सेना, हेमलता शर्मा, प्रान्जुल गुप्ता, श्रुति वर्मा, वन्दना शाक्य, लिटिल सक्सेना, खुशबू वर्मा, ज्योति मिश्रा, स्नेहा प्रजापति, संजना मिश्रा, सोनी गुप्ता, पलवी गुप्ता, दीपिका शाक्य, शालिनी गुप्ता ने भाग लिया।
Yuva Mahotsava Mehdi
थाल सजाओं प्रतियोगिता में प्रन्जुल गुप्ता, हेमलता, गौरी सक्सेना, वर्षा शर्मा, सुरभि गोस्वामी, संकल्प वाथम, सोनी गुप्ता, दीपिका एवं शालिनी ने विभिन्न तरीकों से पूजा की आर्कषक थाल सजाये।
[bannergarden id=”8″]
इससे पूर्व 10 वें महोत्सव का सपा के जिलाध्यक्ष चन्द्रपाल सिंह यादव ने फीता काट कर उद्घाटन किया। इस दौरान समित के अध्यक्ष डा0 संदीप शर्मा, संयोजक सुरेन्द्र सिंह सोमवंशी, सह निर्देशक पुष्पेन्द्र यादव, कार्यक्रम निदेशक सच्चितानंद मिश्रा, मीडि़या प्रभारी वीरेन्द्र त्रिपाठी ने मुख्य अतिथि चन्द्रपाल सिंह यादव का माल्र्यापण कर स्वागत किया। श्रीचन्द्र मिश्र, डा0 कृष्णकांत अंक्षर, आकाश मिश्रा की देख रेख में प्रतियोगिताये हुई।
[bannergarden id=”11″][bannergarden id=”17″]

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]