थाली में परोस कर नही मिली आजादी

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) मेला रामनगरिया में आयोजित हुए स्वतंत्रता संग्राम सेनानी आश्रित सम्मेलन में कहा गया कि आजादी हमे थाली में परसों कर नही मिली है| उनके लिए संघर्ष व बलिदान की लम्बी गाथा है |
मेला के साँस्कृतिक पांडाल में आयोजित सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए मुख्य अतिथि अमर शाहिद क्रांतिकारी स्वर्गीय पंडित रामनारायण आजाद के पौत्र बॉबी दुबे रहे| उन्होंने कहा कि आजादी हमे थाली में परसों के नही मिली,आजादी के लिए ना जानें कितने क्रांतिकारियों नें अपनी कुर्बानी दी| देश की आजादी में क्रांतिकारियों के योगदान को हमे भूलना नही चाहिए| कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे भूपेंद प्रताप सिंह नें कहा कि फर्रुखाबाद में अनेकों क्रांतिकारी हुए हैं| जिनका आजादी में प्रमुख योगदान रहा है| स्वतंत्रता संग्राम सेनानी वंशज जिलाध्यक्ष रितेश शुक्ला नें कहा कि हमे शहीदों के बताये रास्ते पर चलना चाहिए| कुल भूषण श्रीवास्तव, एडीएम सुभाष चंद प्रजापति आदि रहे| संचालन वैभव सोमवंशी ने किया|