थाने के पीछे सिपाही के नौकर की गोलीमार कर हत्या

0
109

thaana1फर्रुखाबाद:( राजेपुर) नगर के थाना मऊदरवाजा के के मोहल्ला हाता मिंटू खां नई कालोनी सर्वोदय नगर बजरिया निवासी राजेश का शव रविवार को राजेपुर थाने के पीछे मिला| पोस्टमार्टम में मौत सर में गोली लगने के कारण हुई है|

[adrotate banner="3"]

राजेश के परिजनों ने सिपाही पर गोली मारकर हत्या का आरोप लगाया है। मृतक सिपाही मनोज यादव के साथ रहकर उसका खाना आदि बनाने का कार्य करता था| सिपाही ने राजेश सक्सेना के परिजनों को सूचना दी कि उसने तमंचे से गोली मारकर खुदकुशी कर ली है।घटना की सूचना पर पुलिस अधीक्षक विजय यादव मौके पर पंहुचे| उन्होंने मृतक के परिजन व सिपाही से अलग-अलग बात की| राजेश के भाई बृजेश सक्सेना ने एसपी को बताया कि उनका भाई राजेश चाकू भी नहीं रखता था। फिर थाने में रहने के बावजूद उसके पास तमंचा कहां से आया।सीओ सिटी वाईपी ¨सह ने समझाकर राजेपुर थाने की जीप से परिजनों को पोस्टमार्टम हाउस भिजवाया।

शव का पोस्टमार्टम डा.बृजेश व डा.राजेश तिवारी के पैनल ने किया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में राजेश की मौत सिर पर लगी गोली पार हो जाने से अत्यधिक खून निकलने से होने की पुष्टि हुई है।

[adrotate banner="2"]