थाने के निकट गैरजनपद की पुलिस ने पकड़ा हथियारो का जखीरा

0
152

HATHIYRफर्रुखाबाद:(कमालगंज) थाने से महज 200 से 300 मीटर की ही दूरी पर वर्षो से चल रही हथियारों की फैक्ट्री गैरजनपद की पुलिस ने पकड़ कर जनपद की पुलिस को मुंह की खिला दी| पुलिस ने भारी मात्रा में हथियार उनको बनने के उपकरण भी बरामद किये है| मजे की बात तो यह है कि थाना पुलिस को यह भी नही पता की आखिर किस जनपद की पुलिस जखीरा बरामद कर ले गयी|

[adrotate banner="3"]

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक कमालगंज थाने से चंद मीटर दूर ग्राम शेखपुर में आयी गैरजनपद की पुलिस ने लोहे के उपकरण बनाने के कारोबारी पप्पू पंजाबी को धर दबोचा| पुलिस ने उसके पास से भारी मात्रा में अबैध हथियारो का जखीरा भी बरामद किया है| मिली जानकारी के मुताबिक दबिश हरदोई पुलिस ने दी थी| उन्होंने एक आरोपी को हरदोई में तमंचे सहित पकड़ा था| उसने पुलिस को बताया कि वह तमंचा जनपद फर्रुखाबाद के थाना कमालगंज के गाँव शेखपुर में किराये के मकान में रह रहे पप्पू पंजाबी से लाया था|

जिसके बाद हरदोई पुलिस ने भारी संख्या में फ़ोर्स के साथ शेखपुर में हथियारो के कारीगर पप्पू पंजाबी को दबोच लिया| पुलिस ने उसके पास से बड़ी संख्या में हथियार उसे बनाने के उपकरण पकड़ लिये| पुलिस ने अपने साथ ले गयी| मजे की बात तो यह है कि आखिर वर्षो से चल रहे इस गोरख धंधे का पुलिस को पता भी नही था | या पुलिस जान बुझकर अनजान बन रही है|

थानाध्यक्ष अजय चौहान ने बताया कि उन्हें गैरजनपद की पुलिस के द्वारा फैक्ट्री पकड़ने की सूचना मिली थी| लेकिन पुलिस किस जनपद की पुलिस थी यह जानकारी उन्हें नही है|

[adrotate banner="2"]