फर्रुखाबाद:(राजेपुर संवाददाता) लोकसभा चुनाव 13 मई को है। लिहाजा पुलिस पूरी तरह सक्रिय है। पुलिस की नजर संदिग्धों और अपराधियों पर बभी बनी हुई है| मतदान को शान्तिपूर्ण ढंग से सम्पन्न करानें के लिए पुलिस पसीना बहा रही है| आम नागरिकों से शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं स्वतंत्र रूप से चुनाव प्रक्रिया में पुलिस का सहयोग करने की अपील की।
थाना थानाध्यक्ष रणविजय सिंह ने अर्धसैनिक बल के जबानों के साथ कस्बे में बल प्रदर्शन (फ्लेगमार्च) किया। कहीं चूक ना हो जाये इसके लिए संवेदनशील व अति संवेदनशील बूथों का भी निरीक्षण किया| लोगों को शांति व्यवस्था कायम रखनें की अपील और अपराधी प्रवत्ति के लोगों को चेतावनी दी| गांव में मतदान केंद्रों का भी पुलिस अधिकारियों की ओर से जायजा लिया गया।थानाध्यक्ष रण विजय सिंह नें बताया कि मतदाता पूरी निडरता के साथ अपने विवेक व स्वतंत्र रूप से अपने मताधिकार का प्रयोग करें। सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए गये हैं। संदिग्ध किस्म के लोगों और सोशल मीडिया पर पूरी निगरानी की जा रही हैं।
थाना पुलिस ने अर्धसैनिक बल के साथ किया बल प्रदर्शन, शांतिपूर्ण मतदान का दिया भरोसा
[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]


