थानाध्यक्ष व् पुलिस टीम पर प्रत्याशी समर्थको ने किया पथराव

0
147

SI SHELNDR MISHRAफर्रुखाबाद:(जहानगंज) बीती रात थानाध्यक्ष शैलेन्द्र कुमार मिश्रा जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशी अजय कटियार व् उनके समर्थको पर आचार संहिता के उल्लंघन में दर्ज मुकदमे में दर्ज मुकदमे में नामजद आरोपीयो के घर दबिश देने गये थे| तभी उनके ऊपर पथराव का दिया गया| घटना के सम्बन्ध में थाना पुलिस ने मुदकमा दर्ज कर लिया है|

[adrotate banner="3"]

बीते प्रथम चरण के जिला पंचायत व् क्षेत्र पंचायत के बढ़पुर तृतीय से प्रत्याशी रहे कांग्रेस नेता अजय कटियार व् जैतपुर के कुछ ग्रामीणों के खिलाफ आचार संहिता के उल्लंघन का मुकदमा जहानगंज थाने में दर्ज किया गया था| बीती रात थानाध्यक्ष अपनी टीम के साथ ग्राम जैतपुर के आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिये पंहुचे| पुलिस ने आरोपियों के घर दबिश देने का प्रयास किया| जिस पर ग्रामीण आक्रोशित हो गये और उन्होंने थानाध्यक्ष सहित पुलिस टीम पर पथराव कर दिया| घटना के सम्बन्ध में थानाध्यक्ष शैलेन्द्र मिश्रा ने जैतपुर निवासी फिरोज व् उसके आठ साथियों के खिलाफ पुलिस टीम पर पथराव करने का मुकदमा दर्ज किया गया है|

थानाध्यक्ष ने बताया घटना के सम्बन्ध में जिला पंचायत सदस्य पद के चुनाव लड़े अजय कटियार व् उनके भाई विजय कटियार के उकसाने पर जैतपुर के लोगो ने पुलिस टीम पर महिलाओ को आगे करके पथराव किया| जिसके चलते मुकदमे में अजय व् विजय कटियार को भी 120 वी का आरोपी बनाया गया है| जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी की जायेगी|

[adrotate banner="2"]