थानाध्यक्ष पटियाली कोर्ट में होंगे तलब

0
207

[adrotate banner="3"]

फर्रुखाबाद:कोर्ट के आदेश के बाद भी आरोपियों को पेश नही करने और कोर्ट के नोटिस को कोई जबाब ना देनें के मामले में थानाध्यक्ष पटियाली को फतेहगढ़ कोर्ट में तलब किया गया है|
शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला बजाजा निवासी राशिद अली पुत्र सादिक अली,ने धारा 307 के तहत आबाद हुसैन पुत्र साबिर,खालिद,अल्ताफ,शब्बू पुत्र आबाद हुसैन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था| कोर्ट ने इसके बाद से बीडब्लू,एनबीडब्लू के साथ ही नोटिस भेजे| लेकिन उसका कोई भी जबाब नही मिला ना ही आरोपी पेश किये गये| जिसके चलते कोर्ट ने थानाध्यक्ष पटियाली को तलब किया है|उन्हें फतेहगढ़ कोर्ट में 30 मार्च को पेश होना होगा| मामले में पैरवी अधिवक्ता दीपक द्विवेदी ने की|

[adrotate banner="2"]