तो क्या बाकई नरेंद्र सिंह यादव मुख्यमंत्री केमंच पर रहेंगे!

0
99

sapa baithakफर्रुखाबाद: सपा के कार्यक्रमों में राज्यमंत्री नरेन्द्र सिंह यादव की अनुपस्थिति का म मामला लोकसभा प्रभारी और राज्य मंत्री आलोक शाक्य के सामने उठा। जिला सपाध्यक्ष चन्द्र पाल सिंह यादव और राज्यमंत्री आलोक शाक्य ने भरोसा दिलाया कि नरेन्द्र सिंह यादव मुख्यमंत्री की रैली के मंच पर मौजूद होंगे।

[adrotate banner="3"]

कुछ सूत्रों से यह आवाज उठी कि श्री यादव को पार्टी कार्यक्रमों की सूचना नहीं दी जाती। इसका सपा जिलाध्यक्ष ने खंडन किया। राज्य मंत्री आलोक शाक्य ने कहा कि श्री यादव उनके यहां हुई रैली में भाग लेने गये थे और वह कहीं से अलग नहीं हैं।

जिला सपा की बैठक में उपस्थिति बहुत कम रही। इस पर जिला महासचिव सुरेन्द्र सिंह गौर ने ऐसे लोगों को भी बैठक में शामिल होने के लिए अनुमति दे दी जो जिला कार्यसमिति में सदस्य नहीं हैं। महानगर अध्यक्ष महताब खां पार्टी कार्यालय तक आये पर जब उन्हें बताया गया कि बैठक केवल जिले के पदाधिकारियों की है तो वह लौट गये। हालांकि बैठक खत्म होने के बाद वह आलोक शाक्य से मिलने पहुंच गये।
बैठक में रतन पाल शर्मा, रामू गुप्ता, राकेश यादव, सुनीता गुप्ता, अफरोज युसुफ आदि उपस्थित रहीें। संचालन सुरेन्द्र सिंह गौर ने किया।

[bannergarden id=”8″][bannergarden id=”11″][bannergarden id=”17″]

[adrotate banner="2"]