तो क्या फिर उस्ताद ने पहना दी टोपी?

0
295

spaaफर्रुखाबाद: शहर कोतवाली में आयोजित किये गये रोजा अफ्तार में समाजवादी पार्टी के कई नेता और इसके अलावा कई दलों के लोग पंहुचे| लेकिन सपा नेताओ में आपसी गुटवाजी साफ नजर आयी| अब उस्ताद तो उस्ताद है इस बार भी रोजा अफ्तार में वह किसी को टोपी पहनाकर निकल लिये| जिसे टोपी पहनाई गयी वह मन ही मन कह रहा होगा दोस्त-दोस्त ना रहा| कार्यक्रम में पंहुचे लोगो ने की सुख शांति की कामना की| ऊपर वाले को याद किया|

[adrotate banner="3"]

अफ्तार पार्टी में सपा जिलाध्यक्ष चन्द्रपाल सिंह यादव, नगर अध्यक्ष विशवास गुप्ता, नगर विधायक विजय सिंह(उस्ताद), सुबोध यादव, रजत क्रांतिकारी के साथ ही साथ बसपा के विधान सभा प्रभारी और सम्भावित उम्मीदवार मो० उमर खां भी पंहुचे| शहर कोतवाल डीके शर्मा ने पार्टी का आयोजन किया था| लेकिन सपा नेताओ में इस बार मामला कुछ अलग-अलग सा नजर आया|

अब सदर सीट के सपा प्रत्याशी विधायक विजय सिंह को पार्टी आला कमान ने जो करंट दिया है| उसका झटका जिले में देखने को मिल रहा है| रोजा अफ्तार के दौरान खेमे बंदी हावी रही सुबोध यादव एक लाइन में बैठे थे जबकि सदर विधायक एक लाइन में बैठे थे| रोजा खत्म होने के बाद सदर विधायक के साथ कई बड़े सपा नेता चले गये और लोगो के बीच चर्चा छोड़ गये| की उस्ताद अपनी आदत से वाज नही आयेगे आखिर फिर पहना दी टोपी? लेकिन किसको यह इस बार कोई नही बता पा रहा था| पुलिस अधीक्षक राजेश कृष्णा, सिटी मजिस्ट्रेट शिव बहादुर पटेल आदि भी मौजूद रहे|

[adrotate banner="2"]