तैयारी में जुटे कुमार विश्वास, 27 को जाएंगे अमेठी

0
129

kumar vishwasलखनऊ। आम आदमी पार्टी ने कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी को उनके ही गढ़ में घेरने की पूरी तैयारी कर ली है। आप नेता कुमार विश्वास 27 दिसंबर को कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के संसदीय निर्वाचन क्षेत्र अमेठी का दौरा करेंगे। यह जानकारी आज पार्टी के नेताओं ने दी।

[adrotate banner="3"]

सूत्रों ने कहा कि विश्वास के नाम पर 2014 के लोकसभा चुनावों में राहुल गांधी के विरुद्ध आप के संभावित उम्मीदवार के रूप में काम हो रहा है। कुमार यहां ‘झाड़ू संदेश यात्रा’ में भाग लेंगे और संसदीय क्षेत्र में राजनीतिक हालात को समझेंगे।

राहुल गांधी के खिलाफ विश्वास के नाम की घोषणा कुछ समय पूर्व आप नेता अरविंद केजरीवाल के करीबी सहयोगी मनीष सिसौदिया ने की थी। आप के एक वरिष्ठ पदाधिकारी ने बताया कि ‘झाड़ू संदेश यात्रा’ का उद्देश्य जनता को पार्टी के पक्ष में जुटाना है। विश्वास अमेठी में सैंथा रोड स्थित पार्टी कार्यालय में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक भी करेंगे।

[bannergarden id=”8″][bannergarden id=”11″]
इस बीच, राज्य के लोक निर्माण मंत्री शिवपाल सिंह यादव ने उत्तर प्रदेश में आप के लिए किसी भी प्रकार की संभावना से इंकार कर दिया है। उन्होंने एक कार्यक्रम में कहा कि आप जल्द बेनकाब होगी और राज्य में उस पार्टी का कोई असर नहीं होगा।

[adrotate banner="2"]