तेल के दामों में बढ़ोत्तरी के खिलाफ कांग्रेसियों की रिक्शा रैली

0
121

फर्रुखाबाद:(नगर प्रतिनिधि) पेट्रोल व डीजल के दाम लगातार बढऩे से आक्रोशित कांग्रेसियों ने रिक्शा यात्रा निकाल केंद्र व राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कहा कि हर तीसरे दिन दाम में उछाल लाकर जनता को लूटने का प्रयास किया जा रहा है। भाजपा को लोगों के दर्द से कोई मतलब नहीं।
कांग्रेस जिलाध्यक्ष विजय कटियार के नेतृत्व में कांग्रेसी आवास विकास तिराहे पर एकत्रित हुए| इसके बाद उन्होंने रिक्शा चलाते हुए कहा कि लॉकडाउन के दौरान सभी ने आर्थिक संकट का सामना किया था। मगर अब राहत देने की बजाय और परेशान किया जा रहा है। सरकार डीजल-पेट्रोल के दाम बढ़ाती ही जा रही है|
पूर्व प्रदेश सचिव कौशलेन्द्र सिंह यादव ने कहा कि सरकार कच्चे तेल के दाम कम होने के बावजूद जनता को फायदा नहीं मिल रहा।लगातार पेट्रोल डीजल के दाम कैसे बढ़े हैं। इसका चार्ट हम सभी के गले में था। सरकार नहीं चाहती कि महंगाई पर कंट्रोल हो। इनकी नीतियां जनता के लिए नहीं हैं। कांग्रेसियों ने आवास विकास तिराहे से चौक तक रिक्शा रैली निकाली|
अरविन्द अग्निहोत्री, फाजिल खान, कृष्ण गोपाल मिश्रा, अभय प्रताप सिंह आदि रहे|

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]