तेज हवा संग हुई बारिश ने दी उमस और गर्मी से राहत

0
131

फर्रुखाबाद:(नगर प्रतिनिधि) पिछले कई दिनों से पड़ रही भीषण गर्मी का दंश झेल रहे लोगों के लिए बुधवार की दोपहर अच्छी रही। तेज हवाओं के साथ हुई बरसात से मौसम सुहाना हो गया। बरसात के चलते खेतों की सिंचाई का बाट जोह रहे किसानों के चेहरे भी खिल गए। हालांकि घरों से कामकाज के लिए निकले लोगों को रुक-रुककर हो रही बरसात से थोड़ा परेशान होना पड़ा।
कई दिनों से पड़ रही उमस भरी गर्मी से लोग बेहाल हो चुके थे। सुबह होते ही गर्मी अपना रौद्र रूप दिखाना शुरू कर देती थी। जिससे कामकाज के लिए निकलने वाले लोगों के लिए काफी परेशानी होती थी। बुधवार की दोपहरआसमान में काले बादल छा गए और देखते ही देखते फुहारें गिरने लगीं। तेज हवा के साथ बरसात होने से मौसम काफी सुहाना हो गया।
कीचड़ से परेशान हुए राहगीर
बरसात ने तो शहर की सफाई व्यवस्था की पोल ही खोल दी है। जगह-जगह कीचड़ से सनी सड़कें व गंदगी से हर कोई मुंह ढकने को मजबूर हो गया। गांव की कच्ची सड़कों पर कीचड़ जमा हो जाने के चलते लोगों को आवागमन में परेशानियों का सामना करना पड़ा।

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]