तेज रफ्तार बाइक फिसलने से तीन घायल

0
234

KAMALGANJ (FARRUKHABAD) : थाना कमालगंज क्षेत्र के ग्राम रजीपुर जा रहे तीन युवक बाइक फिसलने से घायल हो गये। घायलों को समाजवादी एम्बुलेंस से लोहिया अस्पताल ले जाया गया। जहां तीनों का उपचार किया जा रहा है। रिंकू व अजीत की हालत गंभीर बनी हुई है।ACCIDENT

[adrotate banner="3"]

सीडी डीलक्स बाइक संख्या यूपी 76एफ 5689 पर सवार होकर फतेहगढ़ से कमालगंज की ओर 25 वर्षीय रिंकू पुत्र सुखलाल निवासी रजीपुर, कमालगंज,  22 वर्षीय अजीत पुत्र छोटेलाल निवासी काली तलैया फतेहगढ़, 24 वर्षीय अंकेश पुत्र सोनेलाल निवासी कटिया अपने मौसी के लड़के पवन की बाइक से रजीपुर अपनी रिश्तेदारी में जा रहे थे। बाइक अजीत चला रहा था। तभी बाइक निर्माणाधीन मेडिकल कालेज के निकट फिसल गयी। तीनो बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गये। घायलों को समाजवादी एम्बुलेंस से लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

[bannergarden id=”8″][bannergarden id=”11″]

[adrotate banner="2"]