फर्रुखाबाद: थाना राजेपुर क्षेत्र के ग्राम चाचूपुर के निकट डीसीएम चालक ने पीछे से ट्रैक्टर में टक्कर मार दी। जिससे ट्रैक्टर खड्ड में जा गिरा। वहीं डीसीएम विद्युत पोल में जा टकराई।
[adrotate banner="3"]
शाहजहांपुर की तरफ से फर्रुखाबाद आ रहे डीसीएम संख्या यूपी 34टी/3463 के चालक ने सामने जा रहे इंडोफार्म ट्रैक्टर को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगने से ट्रैक्टर खड्ड में पलट गया। वहीं डीसीएम 11000 विद्युत लाइन के पोल से जा टकरायी। उस समय विद्युत लाइन न चलने से एक बड़ा हादसा होते होते बच गया। डीसीएम हरदोई के हरीश आढ़ती की बतायी गयी है। वहीं ट्रैक्टर भट्ठा मालिक महेन्द्र कटियार का है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर ट्रैक्टर को बाहर निकलवाया व डीसीएम को अपने कब्जे में ले लिया।
[adrotate banner="2"]


