तेज बारिश के बीच निकली अखण्ड भारत संकल्प यात्रा

0
152

फर्रुखाबाद: हिन्दू जागरण मंच व हिन्दू युवा वाहिनी के सौजन्य से निकाली गयी अखण्ड भारत संकल्प यात्रा को तेज बारिश भी कोई खास असर नहीं डाल पायी। संगठन के कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए टाउनहाल से स्वराज कुटीर तक शोभायात्रा के साथ संकल्प यात्रा निकाली।

[adrotate banner="3"]

हिन्दू जागरण मंच के आव्हान पर निकाली गयी अखण्ड भारत संकल्प यात्रा ठीक चार बजे टाउनहाल से शुरू हुई। यात्रा में भारत माता, भगवान गणेश के साथ पांच घोड़ों को भी शामिल किया गया। इधर जैसे ही यात्रा शुरू हुई वैसे ही बादल घुमड़ कर आ गये और उन्होंने मानो यात्रा में चल रहीं भारत माता के ऊपर जल वर्षा कर दी। यात्रा के दौरान हुई बारिश ने कार्यकर्ताओं के अन्दर दो गुना जोश भर दिया। जयकारों के बीच दो दर्जन बाइकें व दो सैकड़ा से अधिक कार्यकर्ता बैण्ड की धुन पर नारेबाजी करते हुए शहर से निकले। यात्रा स्वराज कुटीर पर आकर सम्पन्न हो गयी। यात्रा में शामिल हिन्दू जागरण मंच के जिलाध्यक्ष दीपक द्विवेदी एडवोकेट ने बताया कि यात्रा पूरी तरह से सफल रही। कार्यकर्ताओं का हुजूम भी पर्याप्त हो गया था।

इस दौरान दिनेश मिश्रा, रामजी मिश्रा, अमित मिश्रा, अमित पाठक, अंजली यादव, आदित्य दीक्षित, राजेश मिश्रा के अलावा सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

[adrotate banner="2"]