तेजाब डालने वालों का सुराग नहीं लगा सकी पुलिस

0
110

tejab34फर्रुखाबाद : छेड़छाड़ कर नर्तकी पर तेजाब डालने वाले आरोपियों की तलाश में छापा मारने गई पुलिस टीम बैरंग लौट आयी। पुलिस नामजद आरोपी का मकान तक पता नहीं कर सकी। इससे विवेचना लटक गई है।

[adrotate banner="3"]

थाना मऊदरवाजा के गांव झौनी नगला निवासी नर्तकी के साथ 8 नवंबर की देर शाम छेड़छाड़ कर उसके ऊपर तेजाब डाला गया था। इससे वह झुलस गई थी। पीड़िता ने राजेपुर थानाक्षेत्र के गांव लूथ हमीरपुर निवासी मुकेश व उसके चार अज्ञात साथियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। मऊदरवाजा थाने के दरोगा दिनेश कुमार पांडेय रविवार रात आरोपियों की तलाश में दबिश देने गये थे। पुलिस टीम बैरंग लौट आयी। आरोपियों की गिरफ्तारी तो दूर उनके पते तक की जानकारी नहीं हो पायी।

दरोगा दिनेश कुमार पांडेय ने बताया कि मुकेश का पता एफआईआर में सही नहीं है। राजेपुर व अमृतपुर थाना क्षेत्र में हमीरपुर नाम के दो गांव हैं। दोनों गांव में जांच के दौरान मुकेश नाम के व्यक्ति के रहने की पुष्टि नहीं हो सकी। उन्होंने बताया कि महिला व उनके परिजनों से पुन: पूछताछ करने पर ही आरोपी के बारे में सही जानकारी हो सकेगी।

[adrotate banner="2"]