तेंदुए को पकड़ने में गन्ने की फसल बनी मुसीबत, वन विभाग ने लगाया पिंजड़ा

0
173

फर्रुखाबाद:(राजेपुर प्रतिनिधि) बीते कई दिनों से दहशत का पर्याय बने तेंदुआ फिलहाल अभी तक वन विभाग की पकड़ से बाहर है| जैसे-जैसे समय गुजर रहा है ग्रामीणों में दहशत बढती जा रही है| वन विभाग और पुलिस नें आस-पास के गांवों में एलर्ट जारी किया है| लेकिन कटरी की हजारों बीघा भूमि में खड़ा गन्ना उसे पकड़ने में बाधा बना है|
दरअसल थाना क्षेत्र के ग्राम उदयपुर में बीते दिन से एक तेंदुए के आ जाने के चलते ग्रामीणों में दहशत है| तेंदुए नें बीती मंगलवार की रात गाँव के ही राधेश्याम मिश्रा पुत्र रामशरण की गाय को मार कर निवाला बना लिया था| जिसके बाद वन विभाग सक्रिय हो गये| लेकिन 48 घंटे गुजर जाने के बाद भी वन विभाग की टीम उसे पकड़ नही पायी है| जिससे ग्रामीणों में दहशत है|
बीती रात थानाध्यक्ष देवेन्द्र गंगवार नें ग्रामीणों को सतर्क रहने की चेतावनी जारी की| जिसमे उन्होंने सभी को घरो के भीतर रहने और अपने मबेशी भी घरों में ही रखने की सलाह दी है| गुरुवार को सुबह वन निरीक्षक उदय प्रताप सिंह के साथ ही थाना पुलिस के दारोगा संजय मौर्य भी फोर्स के साथ आ गये| वन विभाग नें खेतों में तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजड़ा लगाया है| गुरुवार को वन विभाग की टीम को बीते दिन खायी गयी गाय के शरीर पर नये पंजे के नशान केव साथ ही एक शीशम के पेंड पर भी पंजे के निशान मिले है| क्षेत्रीय ग्रामीण तेंदुए की दहशत के चलते अपने शस्त्र और डंडे लेकर खेतों में निकल रहे है| वहीं जिस जगह तेंदुए के होनें की आशंका है उस जगह पर गन्ना खड़ा है| जिससे घुसकर तेंदुए को पकड़ना एक बड़ी चुनौती है|
वन निरीक्षक उदय प्रताप सिंह नें बताया कि फिलहाल तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजड़ा लगाया गया है| यदि पिंजड़े में नही पकड़ा गया तो कानपुर या इटावा से टीम को बुलाया जायेगा|

[adrotate banner="3"]

 

[adrotate banner="2"]