तीन साल पुराने प्रमाण पत्र लेकर कार्यकर्ता बोले- हैप्पी बर्थ-डे नेताजी

0
124

mulayam singh yadavफर्रुखाबाद: सपा कार्यालय में हुए जन्म दिन समारोह में सपा नेताओं में आपस में ही बाहें खिंच गयीं। सतीश दीक्षित को हस्तक्षेप करना पड़ा। वहीं इस अवसर पर कार्यकर्ताओं को तीन साल पुराने प्रमाण पत्र वितरित कर दिये गये जिसमे शिवपाल सिंह नेता विरोधी दल अंकित है|

[adrotate banner="3"]

[bannergarden id=”8″][bannergarden id=”11″]
डा. राम मनोहर लोहिया की कर्मभूमि फर्रुखाबाद में सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव का जन्म दिन धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर राज्यमंत्री नरेन्द्र सिंह यादव के होर्डिंग को लेकर चर्चा रही। इसमें उनके जन्म दिन को 74 वीं वर्षगांठ बताया गया। वहीं पार्टी कार्यालय में पार्टी मुखिया का जन्मदिन मनाये जाने के दौरान संचालन को लेकर पार्टी नेता आपस में ही भिड़ गये। श्रम संविदा बोर्ड के अध्यक्ष सतीश दीक्षित को हस्तक्षेप करना पड़ा। इस अवसर पर तीन साल पुराने प्रमाण पत्र बांटकर कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया गया। इनमें 8 से 15 मार्च तक हुई साइकिल यात्रा का उल्लेख है। जिला सपाध्यक्ष चन्द्रपाल सिंह यादव ने बताया कि इस बार मुलायम का 75 वां जन्म दिन मनाया गया है। किसी होर्डिंग में गल्ती से 74 वां लिख गया होगा। उन्होंने बताया कि प्रमाण पत्र विरोध के दिनों के हैं। इसलिए उन पर शिवपाल सिंह यादव का पद नेता विरोधी दल लिखा है। श्रम संविदा बोर्ड के अध्यक्ष सतीश दीक्षित, पूर्व विधायक प्रताप सिंह यादव, सुबोध यादव, रामू गुप्ता, पूर्व महानगर अध्यक्ष विश्वास गुप्ता, चांद खां, राकेश यादव, राजीव शाक्य, रजत क्रांतिकारी, रंजीत चक, पुष्पेन्द्र यादव आदि ने विचार रखे।

[adrotate banner="2"]