तीन बच्चों को छोड़ पारो देवदास के साथ रफूचक्कर

0
195

फर्रुखाबाद( शमसाबाद )|| तीन मासूम बच्चों को रोता बिलखता छोड़कर कलियुगी मां अपने प्रेमी के साथ प्यार की पींगे बढाने के लिए नकदी व जेवरात लेकर चली गयी। अब बेचारे पति ने प्रेमी के खिलाफ थाने में एनसीआर दर्ज करायी।

[adrotate banner="3"]

कहते हैं पूत कपूत हो सकता है लेकिन माँ कुमाता नहीं| इस महिला ने इस कहावत को झूंठा सिद्ध कर दिया| जिन मासूम बच्चों को इस कलियुगी माँ ने जन्म दिया उन्ही को दुत्कार कर पति को ठेंगा दिखाते हुए प्रेमी के साथ उड़ गयी और बेचारा पति उसकी आस लगाए अभी बैठा है| पति रामू ने बताया कि आरोपी मेरी पत्नी को बहला फुसलाकर व बड़े बड़े हसीन ख्वाब दिखाकर भगा ले गया|

कोतवाली कायमगंज थाना शमसाबाद क्षेत्र के ग्राम चिलसरा निवासी महिला के पति ने गांव के रामू पुत्र राजाराम के खिलाफ दर्ज कराई एनसीआर में कहा कि उसकी पत्नी 28 अक्टूबर को घर पर अकेली थी। इस दौरान आरोपी युवक उसे बहला-फुसलाकर ले गया। पत्नी छोटे-छोटे तीन बच्चों को छोड़कर घर से चार हजार रुपये व जेवर साथ ले गयी। पुलिस ने युवक के खिलाफ धारा 494 आईपीसी में एनसीआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

[adrotate banner="2"]