तीन बच्चों की मां झाड़फूंक करने वाले भगत के साथ फरार

0
124

मोहम्मदाबाद (फर्रुखाबाद): बाबा, ओझा, भगत, तांत्रिक इत्यादि से लोगों का विश्वास लगातार उठ रहा है। आये दिन ये ओझा व भगत भोलीभाली औरतों को अपना शिकार बना लेते हैं और उनके साथ घिनौनी हरकतें करते हैं। ऐसे ही झाड़फूंक करने वाले एक भगत के चंगुल में आकर तीन बच्चों की मां फरार हो गयी। पति ने थाना पुलिस से गुहार लगायी है।

[adrotate banner="3"]

पुराने खयालात की महिलायें इस वैज्ञानिक युग में भी झाड़फूंक व टोना टोटका में विश्वास रखती हैं। इसी का फायदा उठाने के लिए आये दिन गली मोहल्ले में बाबा, ओझा, तांत्रिक, भगत पनपते रहते हैं। ऐसे ही कोतवाली मोहम्मदाबाद क्षेत्र के ग्राम पिपरगांव में सेठिया नाम का एक युवक भोलीभाली महिलाओं की झाड़फूंक कर भूत इत्यादि भगाने का काम करता था। गांव के ही निवासी घनश्याम यादव की पत्नी कंचनदेवी भी सेठिया के यहां झाड़फूंक कराने जाती थी।

धीरे-धीरे सेठिया कंचन के घर ही आने लगा। 20 जून को कंचन अपने तीन बच्चे  12 वर्षीय बलराम, 6 वर्षीय ललिता, 3 वर्षीय पूरन को छोड़कर भगत सेठिया के साथ फरार हो गयी। पति घनश्याम यादव को जब इस बात की जानकारी हुई तो उसने अपनी पत्नी कंचन को ढूढ़ने का प्रयास किया। जब वह कहीं नहीं मिली तो उसने थाना मोहम्मदाबाद में सेठिया के विरुद्व पत्नी को भगा ले जाने की रिपोर्ट दर्ज करायी है।

[adrotate banner="2"]