तीन दिन बाद ख़त्म करायी भाजपा नेता की भूख हडताल

0
131

BJP56फर्रुखाबाद:(जहानगंज) चरमराई विधुत व्यवस्था में सुधार के लिये भूखहडताल पर बैठे भाजपा नेता शैलेन्द्र राजपूत को जूस पिलाकर उनका अनशन तुड़वा दिया गया|
जहानगंज विधुत शव स्टेशन के बाहर 60 घंटे से भूखहडताल पर बैठे भाजपा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष शैलेन्द्र सिंह से वार्ता करने पंहुचे अधिकारियो ने उन्हें एक सप्ताह के अन्दर उनकी सभी मांगो पर कार्यवाही करने का भरोसा दिया है| अनशन कर रहे भाजपा नेता की मांग थी की उनके क्षेत्र में विधुत की ओबर लोडिंग अधिक है| जिसके चलते फाल्ट अधिक होते है| उन्होंने 10 एमवीए का एक ट्रांसफार्मर लगाये जाने की मांग की है| इसके अलावा पैनल सेट भी लगाये जाने की मांग है| भाजपा नेता इस सम्बन्ध में कई ज्ञापन अधिकारियो को दे चुके है| लेकीन हमेशा भरोसे की घुट्टी पिला कर लौटा दिया जाता था|
इस बार भाजपा नेता शैलेन्द्र राजपूत बीते तीन दिनों से अनशन पर है| बुधवार शाम अधिकारियो के साथ थानाध्यक्ष अनूप तिवारी ने पंहुच कर जूस पिलाकर शैलेन्द्र राजपूत का अनशन समाप्त करा दिया| इस दौरान सांसद प्रतिनिधि रामवीर शुक्ला भी पंहुचे|

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]