तीन घण्टे बाद पहुंची फायर ब्रिगेड बैरंग, गोदाम में आग से लाखों की तम्बाकू राख

0
101

कायमगंज(फर्रुखाबाद): आग लगने से तम्बाकू गोदाम में लाखों रूपये की तम्बाकू जलकर राख हो गयी। क्षेत्रीय के लोगों ने आग आग पर काबू पा लिया। फायर ब्रिगेड की गाडी उस समय घटना स्थल पर पहुंची। जब लोग आग पर काबू पाकर उसे बुझा चुके थे।

[adrotate banner="3"]

पूर्व विधायक कुलदीप गंगवार के भाई राकेश गंगवार का बाईपास रोड पर मंडी समिति के निकट तम्बाकू गोदाम में आग लग। गोदाम से धुंआ और आग की लपटें देखकर चौकीदार घबरा गया। उसने गोदाम में आग लगने की सूचना फोन द्वारा गोदाम मालिक राकेश गंगवार व फायर ब्रिगेड को दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे गोदाम मालिक और अन्य क्षेत्रीय लोग गोदाम में लगी आग को बुझाने में लग गये। जब तक आग से लाखों रूपये की तम्बाकू जलकर राख हो गयी। आसपास उपलब्ध हैण्ड पम्प और पानी की टंकियों से पानी ले लेकर लोगों ने भारी मशक्कत के साथ आग पर काबू पा लिया। लगभग तीन घण्टे बाद पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ी को लोगों ने वापस कर दिया।

[adrotate banner="2"]