तीन गुने दामों पर यहाँ खुले आम हो रही गुटखा-तंबाकू की बिक्री

0
141

फर्रुखाबाद:(राजेपुर प्रतिनिधि) देश में लॉकडाउन लगने के कारण सभी लोग अपने-अपने घरों में बंद है। लॉकडाउन के दौरान ही सरकार ने सार्वजनिक जगहों पर पान, गुटखा, तंबाकू आदि का सेवन कर जहां-तहां थूकने वालों पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश भी जारी किए हैं। इसके बावजूद भी गुटखा व तंबाकू दो से तीन गुना महंगे दामों पर खुले आम तम्बाकू व गुटखा की बिक्री की जा रही है। लेकिन प्रशासन और पुलिस को इसकी भनक तक नही है|
कस्बे में गुटखा काफी तेजी से बिक रहा हैं। प्रतिबंध लगने के बाद पान मसाला अधिक दामों में बेचा जा रहा है। इस समय पांच रुपये में बिकने वाला गुटखा 10 रुपये में बिकने लगा है। इसी तरह 10 रुपये वाली सिगरेट अब 20 रुपये की बिकने लगी है। विशेषज्ञों का मानना है कि सार्वजनिक जगहों पर पान, गुटखा या खैनी खा कर थूकने से कोरोना संक्रमण का खतरा बढ़ता है। शासन द्वारा पान मसाला का सेवन नहीं करने का निर्देश दिया गया है। इसके बावजूद लोग बाज नहीं आ रहे हैं।
कस्बा इंचार्ज संजय यादव ने बताया कि तम्बाकू की बिक्री करने वालों के खिलाफ कार्यवाही अमल में लायी जायेगी|
उपजिलाधिकारी विजेंद्र सिंह ने बताया कि तम्बाकू की बिक्री पर पूरी तरह से पाबंदी है| यदि तम्बाकू बिक्री होती पायी गयी तो कार्यवाही अमल में लायी जायेगी|

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]