तीनो तहसीलों के एसडीएम बदले

0
156

फर्रुखाबाद: जिलाधिकारी मुथुकुमार स्वामी ने सोमवार को आदेश जारी कर जनपद की तीनो तहसीलों के उपजिलाधिकारियों में फेरबदल कर दिया है।

[adrotate banner="3"]

नवागंतुक उपजिलाधिकारी रवीन्द्र कुमार को तहसील कायमगंज का चार्ज सौंपा गया है। कायमगंज में कार्यरत एसडीएम एन के मिश्रा को अमृतपुर भेजा गया है। तहसील अमृतपुर में कार्यरत एसडीएम अरुण कुमार को तहसील सदर का चार्ज दिया गया है।

जनपद के लिए स्थानांतरित नगर मजिस्ट्रेट मनोज कुमार व एसडीएम श्यामबहादुर ने अभी यहां योगदान नहीं किया है।

[adrotate banner="2"]