तालाब में उतराता मिला युवक का शव

0
184

फर्रुखाबाद:(जेएनआई न्यूरो) सड़क किनारे तालाब में एक युवक का शव उतराता मिला। मौके पर पुलिस ने जांच की।

[adrotate banner="3"]

थाना कादरी गेट के सातनपुर आलू मंडी रोड़ पर कटियार कोल्ड के पास सड़क किनारे तालाब में एक शव उतराता मिला। आलू मंडी रोड़ निवासी अजय कटियार अपने घर के सामने तालाब की तरफ गए तो शव उतराता मिला। शव के हेलमेट लगा है, लेकिन बाइक नजर नही आई। उन्होंने सूचना डायल 112 को दी। डायल 112 मौके पर पंहुची। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

[adrotate banner="2"]