तालाब के किनारे पड़ा मिला लापता युवक का कंकाल

0
112

फर्रुखाबाद:(कायमगंज) बीते एक सप्ताह पूर्व लापता हुए युवक का कंकाल तालाब के किनारे पड़ा मिला| सूचना पर पंहुची पुलिस नें जाँच पड़ताल तेज कर दी|
विदित है कि 24 अगस्त को कोतवाली कायमगंज के ग्राम ज्योना निवासी  सुनील कुमार पुत्र आराम सिंह रात्रि लगभग 11:30 बजे अचानक गायब हो गया था| परिजनों नें घटना की सूचना पुलिस को दी| पुलिस ने उसकी गुमशुदगी दर्ज कर ली| लेंकिन जब उसका पता नही चला तो पिता आराम सिंह की तहरीर पर पुलिस नें गाँव के ही जसपाल पुत्र करन सिंह, उनकी पत्नी नन्हीं देवी, सोनेलाल पुत्र रामआसरे, सालिगराम के खिलाफ अपहरण करने का मुकदमा दर्ज कराया था| लेकिन पुलिस नें कार्यवाही नही की|
शनिवार को शाम सूचना मिली की गाँव से कुछ दूर ग्राम गढिया के निकट तालाब में एक कंकाल पड़ा है| जिसकी सूचना मिलने पर प्रभारी निरीक्षक जेपी शर्मा फ़ोर्स के साथ मौके पर आ गये| उन्होंने जाँच पड़ताल की| बताया जा रहा है कि यह लापता सुनील का ही कंकाल है|
प्रभारी निरीक्षक  नें जेएनआई को बताया कि पुलिस नें शव का पंचनामा भरकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया| जाँच की जा रही है| 

[adrotate banner="3"]

 

 

 

[adrotate banner="2"]