तारीख करने आये पति को कांस्टेबिल पत्नी ने धुना

0
101

फर्रुखाबाद: शहर के मोहल्ला आवास विकास निवासी पुलिस में कांस्टेबिल पद पर तैनात मधू यादव ने अपने ही कांस्टेबल पति को भरी कचहरी में अपनी दो कांस्टेबल बहनों के साथ मिलकर जमकर धुन दिया। पत्नी की पिटायी से बेहाल पति ने कोतवाली फतेहगढ़ में पत्नी मधु व उसकी दो बहनों के खिलाफ मारपीट का मुकदमा दर्ज कराया है।

[adrotate banner="3"]

जानकारी के अनुसार आवास विकास निवासी कांस्टेबिल मधू का तीन वर्ष पूर्व पड़ोसी जनपद एटा के ग्राम बेहटा निवासी अवनीश यादव पुत्र जयवीर सिंह यादव के साथ दान दहेज के साथ विवाह हुआ था। विवाह के कुछ दिनों बाद ही पति पत्नी में आपस में विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि पत्नी मधू ने अवनीश पर फतेहगढ़ कचहरी में मुकदमा कर दिया।

गुरुवार को मुकदमें की तारीख पर अवनीश आया हुआ था। तयशुदा समय के अनुसार मधू अपनी दो बहनें नीरज व संतोष को कचहरी पहुंच गयी। अवनीश के आते ही मधू ने बहनों के साथ मिलकर लात घूसों से पीटना शुरू कर दिया। यह नजारा वहां मौजूद लोग बड़े ही चाव से तमाशे की तरह देखते रहे। किसी ने भी अवनीश को बचाने की हिम्मत नहीं जुटाई। आखिर में पत्नी की पिटायी से बेहाल कांस्टेबल अवनीश कोतवाली फतेहगढ़ पुलिस की शरण में पहुंचा। जहां पर मधू, नीरज व संतोष के खिलाफ मारपीट करने की रिपोर्ट दर्ज करायी है।

[adrotate banner="2"]