ताजिया देखने गये मासूम की बिजली के करेंट से मौत

0
95

फर्रुखाबाद: कमालगंज थाना क्षेत्र के मोहल्ला अशोक नगर निवासी जागेश्वर दिवाकर के पुत्र की ताजिया देखने के दौरान लटक रही केबिल की चपेट में आने से मौत हो गयी।

[adrotate banner="3"]

मिली जानकारी के मुताबिक कमालगंज इमाम चौक से ताजिया निकालने का कार्यक्रम शुरू किया गया तो देखने वाले भी अपनी अपनी छतों पर आ गये। सड़क के दोनो तरफ भी काफी तादाद में लोग ताजियों को देखने के लिए एकत्र हुए। उसी दौरान 10 वर्षीय अमन थाने के पास एक छत पर चढ़ते समय लटक रही केबिल में उलझ गया। केबिल में उलझते ही अमन के करेंट लगने से वह थाने में खड़े वाहनों पर आ गिरा। अमन करेंट लगने से वहां अफरा तफरी मच गयी। आनन फानन में स्थानीय लोग उसे लोहिया अस्पताल लेकर आये। जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

[adrotate banner="2"]