तहसील से भूमि विक्रेता का 11 लाख रूपये से भरा झोला गायब

0
138

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) तहसील में भूमि बिक्री के बाद 11 लाख रुपयों से भरा झोला अचानक लापता हो गया| घटना की सूचना मिलने पर पुलिस नें मौके पर जाकर जाँच पड़ताल की| पीडिता नें पुलिस को तहरीर दी| पुलिस घटना को संदिग्ध मान रही है|
थाना मऊदरवाजा क्षेत्र के मोहल्ला सरदार खां निवासी घनश्याम शाक्य पुत्र मुंशी लाल शाक्य नें मंगलवार को अपनी दो प्लाट मीरा तिवारी पत्नी देवेन्द्र तिवारी निवासी महोई नौली सिकन्दरपुर छिबरामऊ कन्नौज को 11 लाख 10 हजार में बिक्री किये|
जिसे काले बैग में रखा लिया| कागजी कार्यवाही चल रही थी| तभी अचानक किसी नें उसी तरह का दूसरा बैग मौके पर रखा मिला| लेकिन 11 लाख रूपये वाला बैग अचानक गायब हो गया| जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गयी|  पुलिस नें जाँच की| लेकिन बैंग का पता नही चला| धनश्याम नें पुलिस को तहरीर दी|
थानाध्यक्ष अजय नारायण सिंह नें बताया कि घटना संदिग्ध है| जाँच की जा रही है| जाँच के बाद कार्यवाही की जायेगी| 

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]