तहसील सदर के पहाड़ा सर्किल में आठ यादव लेखपालों की तैनाती

0
117

फर्रुखाबाद: जनपद स्तर पर लेखपालों के स्थानांतरण के बाद तहसील सदर में 75 खपालों की तैनाती में फेरबदल कर दिया गया है। शहर क्षेत्र व उसके आस पास के क्षेत्र वाले परगना पहाड़ा के 20 में से आठ क्षेत्रों में यादव बिरादरी के लेखपाल तैनात कियो गये हैं। इसके अतिरिक्त कानूनगों पहाड़ा के पद पर भी पूर्व लेखपाल संघ अध्यक्ष सोवरन सिंह को चार्ज दिया गया है। सदर विधायक के करीबी समझे जाने वाले संजय प्रताप को आवाजपुर से नीब करोरी भेज दिया गया है। सूची मे सम्मिलित एक मात्र मुस्लिम लेखपाल जाकिर हुसैन को भड़ौसा से सिरौली भेजा गया है।

[adrotate banner="3"]

तहसीलदार सदर भगवान दीन ने बुधवार को लेखपालों की तबादला सूची जारी कर दी। सायंकाल जारी सूची में कुल 75 लेखपाल प्रभावित हुए हैं। शहर व उसके आसपास के क्षेत्र वाले खारबंदी अंदर शहर पूर्वी पर श्याम बाबू श्रीवास्तव व खारबंदी अंदर शहर पश्चिमी पर प्रमोद कुमार सिंह को तैनात किया गया है। पूर्व में यहां पर तैनात सर्वेश अंबेडकर व संजीव दुबे को क्रमश: रजीपुर व सिरैली चतुर्थों में भेज दिया गया है। फतेहगढ से संबंधित भोलेपुर क्षेत्र में धीरेंद्र सिंह यादव को व अल्लाहनगर बढ़पुर में कोतवाल सिंह यादव की तैनाती की गयी है। कायमगंज से स्थानांतरण पर आये इंसपेक्टर सिंह यादव को कटरी शिकारपुर व रामनरेश यादव को महोई से हटा कर याकूतगंज में तैनाती दी गयी है। मजे की बात है कि पहाड़ा कानूनगो के पद पर पूर्व लेखपालसंघ अध्यक्ष सोवरन सिंह यादव को चार्ज दिया गया है। सदर विधायक विजय सिंह के करीबी माने जाने वाले संजय प्रताप सिंह को अवाजपुर से नीबकरोरी भेजा गया है। प्रवेश तोमर ढिलावल में व धीरेंद्र जाटव कुटरा में अपनी तैनाती बचा ले गये हैं।

जारी सूची देखने के लिये यहां क्किल करें……………………………

 

 

[adrotate banner="2"]