फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) लेखपाल संघ के माध्यम से तहसील सदर परिसर में सुन्दरकाण्ड पाठ का आयोजन किया गया| संगीतमय सुंदरकांड का प्रभावी पाठ किया, जिसे सुन श्रोता भक्ति भाव से विभोर हो गए।
मंगलवार को सुबह लगभग 8 बजे से लेखपाल संघ के माध्यम से सुंदरकाण्ड का पाठ की तैयारी शुरू हुई| तकरीबन 10 बजे सुन्दरकांड पाठ शुरू किया गया | श्रद्घालुओं को सुंदरकांड का महत्व समझाते हुए पाठक ने कहा गया कि यह पाठ करने से व्यक्ति भवसागर से तर जाता है। मनुष्य को जीवन में कभी किसी प्रकार की कठिनाई का सामना नहीं करना पड़ता है। सुंदरकांड सुनने से मनुष्य के आत्मिक एवं भौतिक ज्ञान का विकास होता है। विश्व में सभी जगह सुंदरकांड की महिमा है। उन्होंने कहा कि सुंदरकांड बजरंगबली की अराधना है। इसके पाठ करने से बजरंगबली प्रसन्न होते हैं। पाठ के समापन पर महाआरती कर प्रसादी का वितरण किया गया। इस दौरान अपर जिला अधिकारी रजनीकांत, तहसील दार श्रद्धा पांडेय ,नायब तहसीलदार सनी कनौजिया, लेखपाल संघ जिलाध्यक्ष सचिन मिश्रा, सदर अध्यक्ष महेश्वर सिंह तहसील मंत्र अशोक त्रिवेदी, प्रमोद शुक्ला, प्रवीण दुबे, अजय सिंह, उज्जवल आदि रहे| 





