मुरादाबाद: भगतपुर गांव में युवकों ने महिला से तमंचे के बल पर सामूहिक बलात्कार किया। पीडि़ता ने चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करायी है। भगतपुर क्षेत्र में एक महिला की देवरानी का करीब आठ माह पूर्व गांव चूहानगला निवासी अहमद पुत्र शफीक ने अपहरण कर लिया।
इस मामले में उसकी जेठानी ने पुलिस से शिकायत की तो आरोपी उससे रंजिश रखने लगे। बीते दिनों जब महिला का पति मुरादाबाद काम को गया था तो वह अकेली घर पर काम कर रही थी तभी आरोपी अहमद, नबिया भूरा पुत्रगण शफीक महरूद्दीन पुत्र अकबर निवासी चूहानगला उसके घर में घुस आये और तमंचे के बल पर सामूहिक बलात्कार किया। इस मामले में पुलिस ने न्यायलाय के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। वाराणसी के मिर्जामुराद में मौसेरी बहन की शादी में आई 13 वर्षीय किशोरी के साथ दुष्कर्म किया गया। बताया गया कि किशोरी शादी के मंडप से लघुशंका के लिए निकली थी। जिसके बाद खजुरी(भुवालपुर) निवासी 20 वर्षीय भोला बिन्द ने उसके साथ दुष्कर्म किया।
तमंचे के बल पर महिला से सामूहिक दुष्कर्म
[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]


