तनाव में युवक नें ससुराल में फांसी लगाकर दी जान

फर्रुखाबाद:(मोहम्मदाबाद संवाददाता) ससुराल पत्नी को लेने आये युवक नें फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर दी | पुलिस नें शव का पंचनामा करके पोस्टमार्टम के लिये भेजा| जनपद एटा के अलीगंज विकास नगर मैंनपुरी रोड़ निवासी संजय कुमार उर्फ संजू पुत्र रामोतार दिल्ली में नौकरी करता था | संजय दिल्ली से बाइक से घर के लिये निकला लेकिन घर ना आकर अपनी ससुराल ज्योंता आ गया | पीछे से दिल्ली से संजय की पत्नी मोनी भी आ गयी और अलीगंज में अपनी बहन के घर में रुक गयी | संजय को लगा की उसकी पत्नी मोनी मायके में आयी है, लेकिन जब मोनी नही मिली तो उसने निकट आम के बाग में रस्सी का फंदा बनाकर फांसी लगा ली | सूचना पर कोतवाल विनोद शुक्ला व डायल 112 मौके पर पंहुची और जाँच पड़ताल की| मृतक की माँ सूरज मुखी आदि का रों-रों कर बुरा हाल हो गया| मृतक संजय का साल 2009 में मोनी से विवाह हुआ था | कोतवाल विनोद शुक्ला नें बताया की जाँच की जा रही है |