तत्काल समाप्त किया जाये जीएसटी सचल दल

0
128

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया व्यापार मंडल के द्वारा पीएम मोदी व सीएम योगी को सम्बोधित ज्ञापन नगर मजिस्ट्रेट को सौपा| व्यापार मंडल नें तत्काल जीएसटी सचल दल को समाप्त किये जाने की मांग की|
संगठन के पदाधिकारी जिलाध्यक्ष मनोज मिश्रा के नेतृत्व में कलेक्ट्रेट पंहुचे और नगर मजिस्ट्रेट अशोक कुमार मौर्य को ज्ञापन सौंपा| जिसमे कहा कि 1 जुलाई 2017 को देश भर में जीएसटी कर प्रणाली लागू की गयी थी| जिसमे एक देश एक कर को शामिल किया गया था| 4 वर्ष में लगभग 900 से अधिक संशोधन हो चुके है| जिसका कारण साफ है कि कानून में अध्यधिक जतलताओं और विषमताओं की भरमार है| उन्होंने कहा कि व्यापारी बसूली में सरकार के  साथ है लेकिन जिस तरह से सचल दल द्वारा व्यापारियों की एक अपराधियों की तरह तलाशी ली जाती है और जाँच के नाम पर व्यापारी का जबरन उत्पीडन किया जाता है| जबकि सरकार को जीएसटी से प्राप्त धन की लगातार बढ़ोत्तरी हो रही है|
लिहाजा व्यापारियों नें मांग करते हुए कहा कि जीएसटी सचल दल को तत्काल समाप्त किया जाये| जिला प्रवक्ता लाखन सिंह, संयुक्त महामंत्री मकशुर अंसारी, संजय गुप्ता, शरद गुप्ता, धीरेन्द्र तिवारी, सुनील मिश्रा आदि रहे|

[adrotate banner="3"]

 

 

[adrotate banner="2"]