तगादे को लेकर तलवारें चलीं, दो घायल

0
194

फर्रुखाबाद: थाना मऊदरवाजा क्षेत्र के ग्राम खंदियां अहमदगंज निवासी अनिल यादव पुत्र जवाहरलाल व उसके बुआ के लड़के अनुज पुत्र रामसहाय को तगादा करने को लेकर कुछ दबंग लोगों ने मारपीट कर दी। बाद में तलवार इत्यादि से बुरी तरह से घायल कर दिया। घटना की सूचना पुलिस को दी गयी।

[adrotate banner="3"]

घायल अनिल यादव ने बताया कि वह बीबीगंज में पशु आहार की दुकान चलाता है। तकरीबन तीन साल पहले टिलियां अहमदगंज निवासी विपिन पाल, दिलदार उर्फ दिल्ला को दाना उधार दिया था। तब से आज तक उन लोगों ने उधारी का पैसा नहीं चुकाया। जिससे हमने कई बार उनसे तगादा भी किया। लेकिन जब भी तगादा करते थे तब वह लोग हमें गालीगलौज कर देते थे। आज मैं अपनी दुकान पर बैठा था। तभी मेरे साथ बुआ का लड़का अनुज जोकि अलीगंज एटा का निवासी है और बेनीनगला में अपनी पत्नी को बुलाने के लिए आया था। घूमने के लिए वह मेरे पास चला आया था। उसी दौरान विपिन पाल से हमने 30 हजार रुपये उधारी का तगादा किया तो वह लोग गालीगलौज करने लगे। थोड़ी देर बाद दिलदार उर्फ दिल्ला, विपिन पाल, विजय पाल पुत्र लालाराम व एक अन्य व्यक्ति भी आ गया और गालीगलौज के साथ हम दोनो को मारापीटा और तलवार से घायल कर दिया व बुलेरो गाड़ी पर बैठकर फरार होने लगे।

मिली जानकारी के मुताबिक जिस गाड़ी पर आरोपी भाग रहे थे उसी गाड़ी से प्रेमप्रकाश नामक एक युवक के टक्कर भी मार दी। जिससे वह भी गंभीर घायल हो गया। फिलहाल पुलिस ने दोनो घायलों को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।

[adrotate banner="2"]