तगादा करने पर ट्रेवल-एजेंसी मालिक ने चालक को धुना

0
153

फर्रुखाबाद: थाना मऊदरवाजा क्षेत्र के ग्राम कुइयांबूट निवासी मनीश दुबे पुत्र विजयशंकर दुबे को ठंडी सड़क निवासी एक ट्रेवल एजेंसी के मालिक ने प्रातः धुन दिया। मामले की सूचना पुलिस को दी गयी।

[adrotate banner="3"]

मिली जानकारी के मुताबिक मनीश दुबे ठंडी सड़क स्थित समीर ट्रेवल्स पर अपनी जायलो गाड़ी यूपी76एल 2100 चलाता है। इसके अलावा वह एक फर्म में ठेकेदारी का काम भी करता है। तकरीबन 22 दिन पूर्व ट्रेवल एजेंसी मालिक दीपक राजपूत के कहने पर वह अपनी गाड़ी राजेपुर क्षेत्र में बुकिंग पर ले गया था। बाद में पैसा मांगने पर दीपक आनाकानी करने लगा। बीती शाम किसी बात को लेकर दीपक व मनीश में कहासुनी हो गयी। मामले को जैसे तैसे मौके पर शांत कर दिया गया। शुक्रवार को प्रातः मनीश अपनी गाड़ी सहित आईटीआई चौराहे के पास खड़ा था। तभी दीपक व उसके पिता राजू राजपूत कुछ अज्ञात लोगों के साथ आये और मनीश को जमकर मारापीटा। मनीश ने ट्रेवल मालिक पर मोबाइल लूट लेने का आरोप भी लगाया है। मामले की सूचना मनीश ने शहर कोतवाली पुलिस को दी। पुलिस ने मनीश का लोहिया अस्पताल में डाक्टरी परीक्षण कराया है।

[adrotate banner="2"]