तगादा करने गये युवक को बदमाश समझकर घायल किया

0
115

कमालगंज (फर्रुखाबाद): थाना कमालगंज क्षेत्र के ग्राम महरूपुर बीजल निवासी युवक राजबीर पुत्र विश्वराम को पड़ोसी गांव के लोगों ने बदमाश समझकर बुरी तरीके से मारपीट कर घायल कर दिया। घायल युवक ने थाना कमालगंज में अभियुक्तों के विरुद्व रिपोर्ट दर्ज करायी है।

[adrotate banner="3"]

राजबीर ने बताया कि वह अपने गांव महरूपुर बीजल से देवधरापुर में अपने बिल्डिंग मेटेरियल के रुपये लेने विनोद से आये थे। विनोद व अभियुक्तों से रंजिश चल रही थी। अभियुक्तों को यह लगा कि गुन्डे बुलाये हैं मारने के लिए। इसी शक में गाली गलौज करते हुए लाठी डन्डों से मारपीट कर घायल कर दिया। घायल राजबीर ने थाना पहुंचकर अभियुक्त रामू, श्यामू पुत्रगण भुरई, गुरू पुत्र अमर सिंह निवासी देवधरापुर के खिलाफ मारपीट कर घायल कर देने की रिपोर्ट दर्ज करायी। पुलिस ने राजबीर का मेडिकल परीक्षण कराया है।

[adrotate banner="2"]