ढाई घाट माघ मेले की तैयारियों का डीएम व एसपी ने लिया जायजा

0
397

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) ढाई घाट पर आयोजित होने वाले माघ मेले की तैयारियों का बुधवार को जिलाधिकारी फर्रूखाबाद आशुतोष कुमार द्विवेदी, जिलाधिकारी शाहजहाँपुर धर्मेंद्र प्रताप सिंह तथा पुलिस अधीक्षक फर्रुखाबाद श्रीमती आरती सिंह ने संयुक्त रूप से स्थलीय निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने मेले में आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय से पूर्ण कराने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।
अपर मुख्य अधिकारी, जिला पंचायत शाहजहाँपुर ने अवगत कराया कि मेला क्षेत्र में आवागमन के सभी मार्ग तैयार कर लिए गए हैं। श्रद्धालुओं के लिए पेयजल व्यवस्था हेतु लगभग 300 हैंडपंप लगाए जा रहे हैं। विद्युत व्यवस्था के लिए दो जनरेटर लगाए जाएंगे। अधिकारियों एवं कर्मचारियों के लिए टेंट की व्यवस्था की गई है। रैन बसेरों का निर्माण कार्य प्रगति पर है तथा महिला स्नानार्थियों के लिए चेंजिंग रूम की व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है।
जिलाधिकारी ने मेला क्षेत्र में मेडिकल कैंप, गोताखोरों की तैनाती, खोया-पाया केंद्र, पीए सिस्टम, नाव व नाविकों की व्यवस्था, आपदा मित्रों की तैनाती, पर्याप्त पार्किंग, पेयजल व शौचालय तथा घाटों पर बैरिकेडिंग कराने के स्पष्ट निर्देश दिए।

[adrotate banner="3"]

[adrotate banner="2"]