ड्यूटी पर तैनात रेलवे गेटमैन की मौत

0
102

FARRUKHABAD : याकूतगंज रेलवे स्टेशन के निकट गुमटी नम्बर 44 महरूपुर में तैनात रेलवे गेटमैन banwarilalकी मौत हो गयी। परिजन शव का पोस्टमार्टम करवाने को अड़े हैं।

[adrotate banner="3"]

पड़ोसी जनपद कन्नौज के थाना इंदरगढ़ के ग्राम निकारीपुरवा निवासी 56 वर्षीय बनवारीलाल पुत्र सूबेदार सिह यादव 44 नम्बर गुमटी पर तैनात थे। वर्तमान में वह रेलवे कालोनी भोलेपुर में अपने परिवार के साथ रह रहे थे। बनवारी की पत्नी मुन्नीदेवी की मौत पहले ही हो चुकी है। प्रातः तकरीबन 7 बजे ड्यूटी पर गये बparijanनवारीलाल की मौत हो गयी। मौत का कारण ह्रदयगति रुकना बताया गया है। बनवारीलाल को एम्बुलेंस के ईएमटी जितेन्द्र कुमार ने लोहिया अस्पताल पहुंचाया, जहां डाक्टरों ने भी उसे मृत घोषित कर दिया। बनवारीलाल अपने पीछे तीन पुत्र और दो पुत्रियां छोड़ गये हैं।

[bannergarden id=”8″][bannergarden id=”11″]

[bannergarden id=”17″][bannergarden id=”18″]

[adrotate banner="2"]