डोली भूमि गिरत दसकंधर, छुभित सिधु सरि दिग्गज भूधर

0
352


फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) डोली भूमि गिरत दसकंधर। छुभित सिधु सरि दिग्गज भूधर।। धरनि परेऊ द्वौ खंड बढ़ाई। चापि भालु मर्कट समुदाई। शनिवार को बुराई पर अच्छाई का प्रतीक रावण दहन किया गया। रावण की नाभि में प्रभु श्री राम का तीर लगते ही रावण जमीन पर गिर गया, जिससे धरा हिल गई|

श्रीराम लीला मंडल द्वारा शहर के सरस्वती भवन से भगवान श्रीराम और रावण का युद्ध शुरू हुआ| बाजे-गाजे के साथ जगह-जगह पर श्रीराम सहित लक्ष्मण, भरत, शत्रुघन और माता सीता, बजरंग वली हनुमान की आरती उतारी गई। श्रीराम और रावण का युद्ध रेलवे रोड़, चौक, नेहरु रोड़, घुमना, लाल दरवाजा, रोडबेज बस अड्डा होते हुए क्रिश्चियन कालेज मैदान में पंहुचा | जहाँ श्रीराम का लंका पति रावण से भीषण संग्राम हुआ| ‘डोली भूमि गिरत दसकंधर, क्षुभित सिंधु सर दिग्गज भूधर…. की चौपाई गूंजी और श्रीराम ने रावण को धराशाई कर दिया। रावण के धड़ाम होते ही चौतरफा जय-जय श्रीराम के जयघोष गूंज उठे। इसके साथ रावण के प्रतीकात्मक पुतले को आग के हवाले कर दिया गया। परंपरा के साथ शहर में विजयदशमी का त्योहार मनाया गया।


जिलाधिकारी डा. वीके सिंह, एसपी आलोक प्रियदर्शी, सांसद मुकेश राजपूत, विधायक मेजर सुनील दत्त द्विवेदी, जिलाध्यक्ष रुपेश गुप्ता, सीओ सिटी एश्वर्या उपाध्याय, श्रीराम लीला मंडल की संरक्षक डा. रजनी सरीन, अध्यक्ष लालजी टंडन , मंत्री दीपक सक्सेना, अनु शुक्ला, श्रीराम विविध कला केंद्र के निर्देशक मटर लाल दुबे आदि रहे|
रावण के जले पुतले की लकड़ी लेनें को लेकर अफरा-तफरी
रावण का पुतला दहन होनें के उपरांत उसके पुतले की लकड़ी लेनें के चक्कर में पुलिस को भीड़ ने छका लिया| पुलिस को भी को कई बार दौड़ाना पड़ा| दो युवकों को हिरासत में भी ले लिया|
अतिशबाज को पुलिस नें पीटा
रावण के पुतले के सामने आतिशबाजी चला रहे आतिशबाज को पुलिस नें बाहरी व्यक्ति समझ कर पीट दिया| जिससे अतिशबाज अरमान निवासी आगरा नाराज हो गया| उसने आतिशबाजी चलाना ही बंद कर दिया| बाद में पुलिस के समझानें पर उसने आतिशबाजी चलायी|

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]