डॉ० अनीता के शपथ ग्रहण में शिरकत करेगी अभिनेत्री सोनल

0
157

anita rnjnफर्रुखाबाद: जनपद के सभी सातों व्लाको में शुक्रवार को शपथ ग्रहण कार्यक्रम होना है| जिसके तहत सभी व्लाको में तैयारी पूर्ण कर ली गयी है| व्लाक नवाबगंज में होने वाले शपथ ग्रहण कार्यक्रम में अभिनेत्री सोनल शिरकत करेगी|

[adrotate banner="3"]

शुक्रवार को होने वाले शपथ ग्रहण समारोह में व्लाक बढ़पुर में पूर्व विधायक उर्मिला राजपूत की पुत्र बधू अल्का राजपूत, नवाबगंज में डॉ० जितेन्द्र सिंह यादव की पत्नी डॉ० अनीता रंजन, कमालगंज में सपा विधायक जमालुद्दीन सिद्दीकी के पुत्र राशिद जमाल सिद्दीकी, मोहम्मदाबाद में डॉ० अनुपम दुबे के भाई शपथ अमित दुबे बब्बन, कायमगंज में सपा नेता कल्लू यादव की पत्नी गुड्डी यादव,राजेपुर में सुबोध यादव, शमसाबाद में प्रमोद की पत्नी रानी देवी व्लाक प्रमुख पद की शपथ लेंगे|

वही नवाबगंज में होने वाले डॉ० अनीता रंजन के शपथ ग्रहण समारोह में बिग-बी अमिताभ बच्चन के साथ काम कर चुकी फिल्म अभिनेत्री सोनल चौहान शिरकत करेगी| जिसको लेकर उनके कार्यक्रम स्थल डॉ० अनीता रंजन के समर्थको में खासा उत्साह है|

[adrotate banner="2"]