डेरी व्यवसायी के पुत्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

0
104

FARRUKHABAD : शहर के नामी गिरामी डेरी व्यवसायी के पुत्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गयी। परिजनों ने पुलिस को सूचना दिये बगैर ही शव को अंतिम संस्कार के लिए भेज दिया।posining

[adrotate banner="3"]

खतराना निवासी डेरी व्यवसायी जो कि रुपये ब्याज पर देने का भी काम करते हैं, के जवान पुत्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो जाने की खबर पर स्थानीय नागरिक उनके घर पर एकत्रित हुए। पुलिस घटना के सम्बंध में जानकारी न होने की बात कह रही है। परिजन भी पुलिस को सूचना न देकर शव को अंतिम संस्कार के लिए ले गये। सूत्रों की मानें तो डेरी व्यवसायी के पुत्र ने जहरीला पदार्थ खा लिया था। जिससे उसकी मौत हो गयी।

[bannergarden id=”8″][bannergarden id=”11″]

इस सम्बंध में कोतवाली के एस एस आई हरिश्चन्द्र ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में नहीं आया है। न ही कोतवाली को कोई सूचना दी गयी।

[adrotate banner="2"]