डेढ़ माह बाद भी रेलवे ट्रेक पर मिली गर्भवती की शिनाख्त नहीं

0
99

FARRUKHABAD : घटना के डेढ़ माह गुजर जाने के बाद भी थाना मऊदरवाजा क्षेत्र के कायमगंज बाईपास रोड के निकट गैस गोदाम स्थित रेलवे ट्रेक पर क्षति विक्षत अवस्था में एक गर्भवती महिला का शव मिला था। 45 दिन गुजर जाने के बाद भी अभी तक महिला की शिनाख्त नहीं की जा सकी है। जिससे पुलिस को अपराधी तक पहुंचने में काफी समस्या का सामना करना पड़ रहा है।

[adrotate banner="3"]

mahila accident[bannergarden id”11″]

महिला का पोस्टमार्टम जब पुलिस ने कराया तो वह सात महा की गर्भवती निकली व उसके पेट में बेटा होने का खुलासा भी हुआ था। लेकिन किस परिस्थितियों में गर्भवती महिला की हत्या की गयी यह अभी तक अनछुई पहेली बनकर रह गयी है। पुलिस महिला के सम्बंध में काफी पूछताछ कर चुकी है। लेकिन अभी तक कोई ठीक ठाक सुराग नहीं लगा है। घटना के कुछ दिनों बाद जानकारी मिली की महिला हरदोई क्षेत्र की है। जिसके बाद पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में भी लिया। पूछताछ के बाद मामला कुछ और निकला तो दोनो को छोड़ दिया गया।

बताते चलें कि महिला काले कलर का ब्लाउज हरी साड़ी पहने हुए उसके हाथ पैर ट्रेक में बांध दिये गये थे। जिससे उसकी हत्या की पुष्टि तो हो रही गयी लेकिन कारण का अभी तक पता नहीं चल सका। इस सम्बंध में थानाध्यक्ष मऊदरवाजा चन्द्रवे यादव ने बताया कि मिहल की शिनाख्त कराने के लिए उसकी तस्वीर हर थाना चौकी में लगवा दी गयी है। पहचान होते ही हत्या की बजह सामने आ जायेगी।

[bannergarden id=”8″]

[bannergarden id=”11″]

[adrotate banner="2"]