डेढ़ घंटे में भूकंप के 8 झटके और हिल गया पूरा एशिया

0
153

bhukamppp12नई दिल्ली:आज फिर भूकंप के झटके महसूस किए गए और इस बार इसने भारत और नेपाल सहित पूरे एशिया को हिला दिया। उत्तर भारत में बिहार, झारखंड, उत्तर प्रदेश, प. बंगाल, एमपी, छत्तीगढ़ सहित कई राज्यों में झटके महसूस किए गए। दोपहर करीब 12.38 बजे भूकंप का पहला झटका महसूस किया गया। दिल्ली एनसीआर में भी तेज झटके महसूस किए गए। अभी तक भारत में किसी नुकसान की खबर सामने नहीं आई है।

[adrotate banner="3"]

उत्तर भारत में आज फिर भूकंप के झटके महसूस किए गए। बिहार, झारखंड, उत्तर प्रदेश, प. बंगाल सहित कई राज्यों में झटके महसूस किए गए।रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 7.1 मापी गई। भूकंप का केंद्र नेपाल-चीन बॉर्डर पर कोडारी में था। भूकंप के झटके से लोग दहशत से भर उठे और अपने घरों, ऑफिस से बाहर आ गए। भूकंप का केंद्र जमीन से 19 किमी. नीचे था। नेपाल में तीन बार झटके महसूस किए गए।

भारत में भूकंप आया तो तबाह हो सकते हैं ये 38 शहर

भूकंप के झटके सिर्फ नेपाल, भारत में ही नहीं पूरे एशिया में आए। अफगानिस्तान में इसकी तीव्रता 6.9, चीन में 5.4 और इंडोनेशिया में 5.1 तीव्रता के झटके आए। नेपाल में 4 बार झटके महसूस किए गए।

भूकंप के झटके आने के बाद लोगों के चेहरों पर खौफ नजर आया। कई लोग तो रोते हुए भी नजर आए। 25 अप्रैल को भी इसी तरह भूकंप आया था जिसने नेपाल में तबाही मचा दी थी। इसका असर भारत में भी हुआ और नेपाल से सटे कई शहरों में तबाही मची। खासकर बिहार के कई जिलों में कई मकान गिर गए जिससे करीब 50 लोगों की मौत हो गई थी। यूपी में कई लोगों ने अपनी जान गंवाई।

दिल्ली के 80 मकान भूकंप से असुरक्षित

आज की घटना से लोगों को उस दिन की याद फिर ताजा हो आई। जो जहां था तुरंत बाहर आ गया। बाहर निकलने के बाद लोग फोन पर परिजनों का हालचाल लेते नजर आए। चिंता की बात ये है कि आज आए भूकंप की तीव्रता काफी तेज 7.4 है। जो व्यापक तबाही मचा सकती थी।

नेपाल में 4 की मौत

रायटर्स के हवाले से खबर आई है कि नेपाल के चौतारा में एक बिल्डिंग गिर गई। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं एसोसिएटेड प्रेस की तरफ से कहा गया है कि यहां 4 लोगों की मौत हो गई है।

नेपाल भूकंप- मौत का आंकड़ा 7200 के पार

गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि सरकार आंकड़े जुटाने में जुट गई है। भूकंप के झटकों से क्या कोई नुकसान हुआ है, इसकी जानकारी जुटाई जा रही है। भारत में एनडीआरएफ की टीम को अलर्ट कर दिया गया है।जब भूकंप के झटके आए तब यूपी के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव लखनऊ में एक कार्यक्रम में बैठे थे। झटकों के बाद वो कार्यक्रम छोड़कर निकल पड़े।

[adrotate banner="2"]