डेंटल हास्पिटल की संचालिका के खिलाफ रुपये गबन करने का मुकदमा

0
118

FARRUKHABAD : स्कूल में एडमीशन दिलाने को लेकर एक युवक से डेंटल हास्पिटल की संचालिका ने 50 हजार रुपये ठग लिये। पीड़ित ने अदालत के आदेश पर डेंटल संचालिका के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कराया।

[adrotate banner="3"]

शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला नितगंजा दक्षिण निवासी शिवम गुप्ता ने दर्ज कराये गये मुकदमें में कहा है कि प्रणय डेंटल कालेज फैजाबाद रोड चिनहट लखनऊ की चिकित्सक आर एस वेदी ने उन्हें 50 हजार रुपये जमा करने के बाद डेंटल कालेज में एडमीशन कराने का भरोसा दिया था। 4 जुलाई 2012 को खाता संख्या 53360111005 में उन्होंने 50 हजार रुपये जमा कर दिये।

[bannergarden id=”8″][bannergarden id=”11″]

लेकिन समय गुजर जाने के बाद भी डेंटल कालेज में सिलेक्शन नहीं हुआ और आर एस वेदी ने रुपये भी वापस नहीं किये। मामले की सूचना पुलिस को दी गयी। पुलिस ने कोई कार्यवाही नहीं की तो पीड़ित ने अदालत का दरबाजा खटखटाया। अदालत के आदेश पर प्रणय डेंटल क्लीनिक फैजाबाद रोड लखनऊ की आर एस वेदी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया।

[adrotate banner="2"]